Ad

ACE Tractor

ऐस डीआई 7500 4WD टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ 75 HP में शानदार ट्रैक्टर है

ऐस डीआई 7500 4WD टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ 75 HP में शानदार ट्रैक्टर है

भारतीय बाजार में बहुत सारी ट्रैक्टर कंपनी हैं। ऐस कंपनी किसानों के लिए उनकी जरूरतों तथा पंसद के मुताबिक किफायती कीमत में ताकतवर ट्रैक्टर निर्मित करने के लिए पहचानी जाती है। ACE ट्रैक्टर समस्त प्रकार की खेती में अपना शानदार प्रदर्शन देते हैं, जिससे किसान कम वक्त में अधिक कार्य कर पाते हैं। ऐस ट्रैक्टर फ्यूल एफिशिएंट इंजन के साथ आते हैं, जो कि कम ईंधन खपत में कार्य करते हैं। यदि आप भी खेतीबाड़ी के लिए बेहतरीन ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ACE DI 7500 4WD ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प हो सकता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 2200 आरपीएम के साथ 75 HP पावर उत्पन्न करने वाला 4088 CC इंजन देखने को मिल जाता है।

ऐस डीआई 7500 4WD की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ? 

ऐस डीआई 7500 4WD ट्रैक्टर में आपको 4088 सीसी क्षमता वाला 4 सिलेंडर में Turbocharged इंजन उपलब्ध किया जाता है, जो कि 75 HP पावर के साथ 305 NM की टॉर्क उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर में Dry Air Cleaner with Clogging Sensor टाइप एयर फिल्टर प्रदान किया गया है। ACE कंपनी के इस ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 64 HP है और इसका इंजन 2200 आरपीएम उत्पन्न करता है ACE DI 7500 4WD  ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 2200 किलोग्राम निर्धारित की गई है। ऐस कंपनी का यह ट्रैक्टर 2841 किलोग्राम के कुल वजन के साथ आता है। इस ऐस ट्रैक्टर को 3990 MM लंबाई और 2010 MM चौड़ाई के साथ 2235 MM व्हीलबेस में किया गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैक्टर Tractor खरीदने पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी(subsidy), ऐसे उठा सकते हैं इस योजना का लाभ

ऐस डीआई 7500 4WD के फीचर्स क्या-क्या हैं ?

ऐस डीआई 7500 4WD ट्रैक्टर में Power स्टीयरिंग प्रदान किया गया है और इसमें आपको 12 Forward + 12 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 31.25 kmph फॉरवर्ड स्पीड के साथ आता है। ACE कंपनी के इस ट्रैक्टर में Dual क्लच प्रदान किया गया है और इसमें Synchro Shuttle टाइप ट्रांसमिशन आता है। इस ऐस ट्रैक्टर में 6 Splines टाइप पावर टेकऑफ आती है, जो 540 / 540 E आरपीएम उत्पन्न करती है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 65 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक प्रदान किया गया है। ऐस कंपनी का यह ट्रैक्टर Oil Immersed Disc ब्रेक्स के साथ आता है। ऐस डीआई 7500 एक 4WD ड्राइव ट्रैक्टर है। इस ऐस ट्रैक्टर में 11.2 x 24 फ्रंट टायर और 16.9 x 30 रियर टायर दिए गए है।

ऐस डीआई 7500 4WD की कीमत कितनी है ?

भारत में ACE DI 7500 4WD ट्रैक्टर का एक्स शोरूम प्राइस 12.35 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। इस ऐस 7500 ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। ऐस कंपनी अपने इस ACE DI 7500 4WD ट्रैक्टर के साथ 2 साल की वांरटी देती है। 

ऐस डीआई 550 एनजी 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की विशेषताएँ, फीचर्स और कीमत क्या है ?

ऐस डीआई 550 एनजी 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की विशेषताएँ, फीचर्स और कीमत क्या है ?


ट्रैक्टर को किसानों का मित्र कहा जाता है। क्योंकि, कृषि से जुड़े छोटे से बड़े सभी कार्यों को ट्रैक्टर की मदद से पूरा किया जाता है। ऐस (ACE) कंपनी भारतीय बाजार में अपने शक्तिशाली ट्रैक्टर बनाने के लिए पहचानी जाती है। कंपनी के ट्रैक्टर ईंधन दक्षता (फ़्यूल एफ़िशिएंसी) तकनीक वाले इंजन के साथ आते हैं, जो खेती के समस्त कार्यों को कम से कम ईंधन खपत के साथ समय से पूर्ण कर सकते हैं। अगर आप कृषि कार्य हेतु शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो आपके लिए ऐस (ACE) डीआई 550 एनजी 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर काफी शानदार विकल्प साबित हो सकता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 2100 आरपीएम के साथ 50 HP पावर उत्पन्न करने वाले 3065 सीसी इंजन में आता है।

ऐस (ACE) डीआई 550 एनजी 4डब्ल्यूडी की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ? 

ऐस (ACE) डीआई 550 एनजी 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में आपको 3065 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled इंजन प्रदान किया जाता है, जो 50 HP पावर उत्पन्न करता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर Dry Air Cleaner टाइप एयर फिल्टर के साथ आता है, जो इंजन को धूल मृदा से सुरक्षित रखने में सहयोग करता है। इस ऐस ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 42.5 HP है, जो तकरीबन सभी कृषि यंत्रों को संचालित करने के लिए इस ट्रैक्टर को पर्याप्त बनाती है। 

कंपनी का यह ट्रैक्टर 2100 आरपीएम उत्पन्न करने वाले इंजन के साथ आता है। ऐस डीआई 550 एनजी 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1200/1800 किलोग्राम निर्धारित की गई है और इसका समकुल भार 2110 किलोग्राम है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को 3790 MM लंबाई और 1835 MM चौड़ाई के साथ 1960 MM व्हीलबेस में तैयार किया है। ऐस का यह ट्रैक्टर 370 MM ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आता है।

ये भी पढ़ें: ऐस डीआई 7500 4WD टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ 75 HP में शानदार ट्रैक्टर है

ऐस डीआई 550 एनजी 4WD के क्या-क्या फीचर्स हैं ?

ACE DI 550 NG 4WD ट्रैक्टर में आपको Single Drop Arm, Power स्टीयरिंग उपलब्ध कराया जाता है, जो उबड़-खबाड़ रास्तों में भी स्मूथ ड्राइव प्रदान करता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। इस ट्रैक्टर में Dual क्लच आता है और इसमें आपको Constant Mesh टाइप ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर की 2.50 - 32.5 kmph फॉरवर्ड स्पीड और 3.80 - 13.7 kmph रिवर्स स्पीड रखी है। यह ऐस ट्रैक्टर 6 Spline टाइप पावर टेकऑफ के साथ आता है, जो 540 आरपीएम जनरेट करती है। ACE DI 550 NG 4WD ट्रैक्टर 4X4 ड्राइव में आता है, जिससे इसके सभी टायरों को पूरी शक्ति मिलती है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 8 x 18 फ्रंट टायर और 14.9 x 28 , 12 PR रियर टायर प्रदान किए गए हैं।

ऐस डीआई 550 एनजी 4डब्ल्यूडी की कितनी कीमत है  

भारत में ACE DI 550 NG 4WD ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.95 लाख से 8.15 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस ऐस 50 एचपी ट्रैक्टर की ऑन रोड प्राइस (ACE 50 HP Tractor On Road Price) समस्त राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स की वजह से अलग हो सकती है। कंपनी अपने ACE DI 550 NG 4WD Tractor के साथ 2000 घंटे या 2 साल की वारंटी प्रदान करती है।